The Jammu-Srinagar National Highway

भारी भूस्खलन के कारन चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग ब्लॉक

मनाली, 11 अगस्त (युआईटीवी)| हिमाचल प्रदेश में रात भर हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ो हुए भारी भूस्खलन के कारण शुक्रवार को मंडी और कुल्लू के बीच चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे यातायात निलंबित हो गया।

पुलिस ने कहा कि मंडी जिले के पंडोह में रात भर हुई बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे प्रभावित क्षेत्र के दोनों ओर सैकड़ों वाहन लंबे समय तक फंसे रहे।

स्थानीय पुलिस ने मंडी से कुल्लू की ओर और कुल्लू से मंडी की ओर आने वाले सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

The Jammu-Srinagar National Highway has been closed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *