मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें

मुंबई,18 अगस्त (युआईटीवी)- अरबाज अली खान से तलाक के बाद अब मलाईका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से दूरियाँ बना ली हैं,दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं जिससे उनके ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं। मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों में से एक है। लेकिन लगता है अभी उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इतने साल साथ में बिताने के बाद क्या दोनों अपनी-अपनी मंजिलें अलग तो नहीं कर ली,कहीं उनके बीच ब्रेकअप तो नहीं हो गई, ये सब सवाल उनके प्रशंसक पूछ रहे हैं और इस खबर को हवा तब मिली जब अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने सोलो ट्रिप की कुछ फोटो शेयर की। दरअसल हमेशा साथ में वक़्त बिताने वाला ये प्रेमी युगल पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग नजर आ रहा है। जहाँ मलाईका अरोड़ा अकेले पार्टी करती नजर आ रही है तो वहीं अर्जुन भी अपनी लेडी लव के बिना पूल में चिल करते नजर आए।

अर्जुन ने हाल ही में अपने सोलो ट्रिप की कुछ फोटो शेयर करते हुए कहा कि “ज़िन्दगी छोटी है ,अपनी वीकेंड को लम्बा बनाएँ। ताज्जुब की बात तो ये है कि उनकी लेडी लव मलाईका अरोड़ा ने न तो उनकी फोटो पसंद की और नाही कुछ तारीफ में कहा। जिसके बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ता तरह-तरह के सवाल पूछने लगे। कुछ ने कहा कि ये दोनों कभी अलग नहीं हो सकते तो कुछ ने कहा कि ये सब न्यूज़ में बने रहने की दोनों की योजना है।

अर्जुन कपूर के पोस्ट के बाद इनके ब्रेकअप की खबरें आग की तरह फ़ैल गई है। लेकिन कपल ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन सवाल यह है कि हमेशा साथ में मूल्यवान समय बिताने वाले ये कपल कुछ दिनों से साथ में नजर क्यों नहीं आ रहे हैं ? जब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ जाती इनके अलग होने की खबर पर कुछ भी कहना तक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *