गुवाहाटी,24 जनवरी (युआईटीवी)- कांग्रेस नेता राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ असम में मामला दर्ज हो गया है,जिसकी जानकारी मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया है। उन्होंने बताया कि इन सभी नेताओं पर हिंसा,उकसावे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का आरोप है।
अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा कि, ” कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा,उकसावे,सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में आईपीसी की धारा 120 (बी) 143,147, 188, 283, 353, 332, 333, 427 और पीडीपीपी अधिनियम के आर/डब्ल्यू 3 के तहत राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।”
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को शहर में भारी यातायात भीड़ की संभावना का हवाला देते हुए प्रशासन ने गुवाहाटी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी। जिसके कारण पुलिस के साथ कांग्रेस समर्थकों की झड़प हुई थी।
With reference to wanton acts of violence, provocation , damage to public property and assault on police personnel today by Cong members , a FIR has been registered against Rahul Gandhi, KC Venugopal , Kanhaiya Kumar and other individuals under section…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 23, 2024
इसके बाद राज्य के डीजीपी को असम के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज किया जाए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर अपनी यात्रा के दौरान “भीड़ को उकसाने” का आरोप लगाया है।
ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, ” यह असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी ‘नक्सली रणनीति’ हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं।”
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ डीजीपी को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। क्योंकि राहुल गांधी ने भीड़ को उकसाने का अनुचित काम किया है। सोशल मीडिया पर जिस फुटेज को पोस्ट किया गया है,उसका इस्तेमाल सबूत के तौर पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक, “दिशानिर्देशों के उल्लंघन” और “अनियंत्रित व्यवहार” के वजह से गुवाहाटी में भारी ट्रैफिक जाम हो गया।
