लॉस एंजेलिस,30 जनवरी (युआईटीवी)- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म फाइटर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने इस वीकेंड में 25.1 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान स्टारर पठान 2023 का भी निर्देशन किया था। फिल्म पठान भी भारतीय हिट फिल्मों में सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म फाइटर में अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी हैं।
फिल्म फाइटर को गणतंत्र दिवस के 1 दिन पूर्व 25 जनवरी को रिलीज किया गया था। यह फिल्म भारतीय वायु सेना के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में भारतीय संघर्षों को दिखाया गया है,जो पाकिस्तान के साथ होता है।
कॉमस्कोर के आँकड़ों के मुताबिक, 23 क्षेत्र में सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ‘फाइटर’ को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल 20.8 मिलियन डॉलर की कमाई करते हुए,दुनिया भर में वीकेंड में 24.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यदि इस कमाई में गुरुवार को की गई कमाई को भी शामिल कर लिया जाता है,तो कुल 25.1 मिलियन डॉलर इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन था। इस कलेक्शन में उत्तरी अमेरिका में की गई कमाई को शामिल नहीं किया गया है।
‘फाइटर’ ने उत्तरी अमेरिका में 3.7 मिलियन डॉलर की कमाई 3-डे वीकेंड में की है और 4.3 मिलियन डॉलर का कलेक्शन चार दिनों में किया। भारत में इस फिल्म ने 17.7 मिलियन डॉलर की कमाई चार दिनों में किया है। कोलंबिया पिक्चर्स की रोमांटिक कॉमेडी एनीवन बट यू ने 19 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दुनिया भर में दूसरा स्थान हासिल किया। फिल्म ने दुनिया भर में छठे वीकेंड के बाद 127 मिलियन डॉलर की कमाई की है,जबकि 71.1 मिलियन डॉलर की कमाई उत्तरी अमेरिका में की है।
View this post on Instagram
वैरायटी के मुताबिक,18.3 मिलियन डॉलर की कमाई कर अमेजन एमजीएम की जेसन स्टैथम एक्शन-थ्रिलर द बीकीपर तीसरे स्थान पर रही। इस फिल्म ने 104 मिलियन डॉलर की कमाई दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर की है। उत्तरी अमेरिका में इस फिल्म ने रिलीज के तीन वीकेंड के बाद 42.2 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था।
13.7 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ टिमोथी चालमेट अभिनीत वार्नर ब्रदर्स की चॉकलेटी मूल कहानी वोंका वर्ल्डवाइड रैंकिंग में चौथे स्थान पर रही। इस फिल्म ने दुनिया भर में 552 मिलियन डॉलर की अच्छी कमाई की। रिलीज के सात वीकेंड्स के बाद इस फिल्म ने 195.1 मिलियन डॉलर की कमाई उत्तरी अमेरिका में की है।
13.04 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सर्चलाइट की डबल गोल्डन ग्लोब विजेता ऑफबीट कॉमेडी पुअर थिंग्स पाँचवीं स्थान पर रही। इस फिल्म ने 51 मिलियन डॉलर की कमाई दुनिया भर में रिलीज के आठवें वीकेंड के बाद की है और इस फिल्म ने 24.7 मिलियन डॉलर की कमाई उत्तरी अमेरिका में की है।
