अमेरिका

अमेरिका ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भारत के साथ नजदीकी रिश्ते जारी रहने की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन,5 जून (युआईटीवी)- अमेरिका ने भारत में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद भारत के साथ नजदीकी रिश्ते “जारी रहने” की उम्मीद जताई है। भारत में नई सरकार के गठन से पहले अमेरिका ने यह उम्मीद जताई है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में पूर्ण बहुमत हासिल की है,जिसमें भाजपा ने अकेले 240 सीटें प्राप्त कर देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। लेकिन भाजपा ने अकेले बहुमत हासिल नहीं की है। बहुमत के आँकड़े हासिल करने के लिए भाजपा को 272 सीटें चाहिए थे,जबकि भाजपा ने इससे 32 सीटें कम हासिल की है।

अपनी नियमित प्रेस वार्ता के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि,मुझे उम्मीद है कि अमेरिका और भारत के मध्य जो नजदीकी संबंध है,वह आगे भी ऐसे ही जारी रहेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों देशों के लोगों के बीच और सरकार के स्तर पर आपसी सहयोग बहुत अच्छा रहेगा। आगे भी यह सहयोग सुचारु रूप से जारी रहेगा।

मैथ्यू मिलर ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत के सरकार और वहाँ के लोगों को इतने बड़े स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए अमेरिका की तरफ से हम सराहना करते हैं। अंतिम परिणाम जानने के लिए हम उत्सुक हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *