आग

दिल्ली के लाजपत नगर क्षेत्र में आँख के अस्पताल में लगी भीषण आग ,मौके पर दमकल की 20 गाड़ियाँ पहुँची

नई दिल्ली,5 जून (युआईटीवी)- राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर क्षेत्र में बुधवार को एक अस्पताल आई-7 चौधरी आई केयर सेंटर में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक,यह भीषण आग आई-7 चौधरी अस्पताल की बच्चों के यूनिट में लगी है। साथ ही यह आग फैलते हुए अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

अस्पताल पूरी तरह से इस भीषण आग में जलकर राख हो गया है। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर फायर टेंडर की करीब 20 गाड़ियाँ पहुँचकर आग बुझाने का काम कर रही है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस भीषण आग से किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 11: 29 बजे विनोबा पुरी मेट्रो स्टेशन के पास,लाजपत नगर-4 में आई-7 चौधरी अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली।

इतनी भीषण आग लगी थी कि दूर से ही धुआं दिखाई दे रहा था।

फायर ब्रिगेड प्रमुख ने आगे कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी जानकारी आग बुझाने के बाद ही सामने आएगी। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि लाजपत नगर इलाके में स्थित हॉस्पिटल में आग लगी है। आग बुझाने के लिए 16 गाड़ियों को भेजा गया है। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई भी खबर अभी तक सामने आई है।

बता दें कि दिल्ली के विवेक विहार में हाल ही में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगी थी ,जिसमें सात बच्चों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *