राहुल गांधी

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के विवादास्पद अंश हटाए गए

नई दिल्ली,2 जुलाई (युआईटीवी)- लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के कुछ विवादास्पद अंश हटा दिए गए हैं। लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी ने भाषण दिया था। भाषण से जो अंश हटाए गए हैं,उसमें हिंदुओं और कुछ दूसरे धर्मों पर उनके द्वारा किए गए टिप्पणियाँ शामिल हैं।

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी का विपक्ष के नेता (एलओपी) के रूप में पहला भाषण था। राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं और कुछ दूसरे धर्मों पर किए गए टिप्पणियों के कारण सदन में भारी हंगामा हुआ।

कांग्रेस सांसद ने संविधान की एक प्रति और भगवान शिव की तस्वीर को अपने भाषण की शुरुआत में लहराते हुए,सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा।

भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं का उल्लेख करने पर कड़ा विरोध किया और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हस्तक्षेप किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सांसद को टोकते हुए कहा कि,”पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है।” वहीं कांग्रेस सांसद से गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा से भाजपा को जोड़ने के लिए माफी माँगने की माँग की।

गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा को ‘हिंसक हिंदुओं’ की उपमा दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और इसके लिए राहुल गांधी की निंदा की। अमित शाह ने राहुल गांधी को इसके लिए माफी माँगने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *