प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

एनडीए संसदीय दल की बैठक प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में शुरू हुई

नई दिल्ली, 2 जुलाई (युआईटीवी)- एनडीए सांसदों की बैठक संसद भवन के परिसर में स्थित पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह,नितिन गडकरी,राजनाथ सिंह,जेपी नड्डा,शिवराज सिंह चौहान,प्रल्हाद जोशी,धर्मेंद्र प्रधान,राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,चिराग पासवान,जीतन राम मांझी,रामदास आठवले इत्यादि समेत मोदी कैबिनेट के कई अन्य मंत्री भी मौजूद हैं।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले संसद सत्र के दौरान पहली बार एनडीए संसदीय दल की इस बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के दोनों सदनों के भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सांसद मौजूद हैं।

एनडीए सांसदों की बैठक का सम्बोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के जनादेश के महत्व तथा मायने के बारे में एनडीए सांसदों को जानकारी देंगे। इसके अलावा एनडीए सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी विपक्षी दलों के रवैये के बारे में बताएँगे। संसद सत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी एनडीए सांसदों को महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी इस बैठक के दौरान दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *