New Delhi: Swab tests to passengers arriving at the New Delhi Railway Station from their native, after the Delhi government eased restrictions for travel amid the ongoing Coronavirus pandemic

भारत में 2060, नए कोविड मामले दर्ज किए गए, 10 मौतें

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों में भारत में 2,060 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए और 10 मौतें हुईं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी है। नई मौतों के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,905 हो गया है।

वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 26,834 पर है जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 1,841 मरीजों के ठीक होने से संचयी संख्या 4,40,75,149 हो गई। नतीजतन, भारत में रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।

इस बीच, दैनिक और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट क्रमश: 1.86 प्रतिशत और 1.02 प्रतिशत रही।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,10,863 परीक्षण किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 89.86 करोड़ से अधिक हो गई।

सोमवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 219.33 करोड़ से अधिक हो गया।

इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 4.11 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 जैब की पहली खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *