मप्र में दो दिन होलिका दहन

भोपाल, 6 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में होलिका दहन दो दिन होग। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर सहित प्रदेश के अन्य बड़े मंदिर में आज होलिका दहन किया जाएगा। महाकालेश्वर मंदिर में तो आज बाबा महाकाल को फूल अर्पित कर होली खेली गई।

भारतीय पंचांग के अनुसार पूर्णिमा दो दिन होने के कारण छह और सात मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि पर होलिका पूजन की मान्यता और परंपरा है। लगभग 28 साल बाद पूर्णिमा दो दिन है इसलिए होलिका दहन दो दिन किया जाएगा। इससे पहले 26 मार्च 1994 को ऐसा हुआ था और पूर्णिमा दो दिन की थी। तब पूर्णिमा सूर्यास्त के बाद शुरू होकर अगले दिन सूर्य अस्त को खत्म हुई थी।

बाबा महाकाल के दरबार में आज सोमवार को लगभग 40 क्विंटल फूल अर्पित कर होली खेली गई, इस मौके पर बाबा महाकाल के साथ लोगों ने फूल की होली खेली, साथ ही मौजूद श्रद्धालु भी इस अवसर का आनंद लेने में पीछे नहीं रहे।

राज्य में दो दिन होलिका दहन किया जाना है, इनमें इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में तो दोनों ही दिन होलिका दहन होगा। वही जबलपुर और भोपाल में मंगलवार को होलिका दहन होना है, इसके अलावा सागर और रीवा में भी मंगलवार को होलिका दहन होगा। इसके अलावा रतलाम में सोमवार को ही रात में होलिका दहन है सब तरफ रंग की होली धुड़ेली आठ मार्च को होगी जिस दिन सरकारी अवकाश भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *