बेटी ऐश्वर्या की 'लाल सलाम' में रजनीकांत का लुक वायरल

बेटी ऐश्वर्या की ‘लाल सलाम’ में रजनीकांत का लुक वायरल

मुंबई, 9 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की ‘लाल सलाम’ में मोइदीन भाई के लुक को रिवील किया गया जो रजनीकांत निभा रहे हैं। ऐश्वर्या ने लुक का खुलासा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया।

पोस्टर में, रजनीकांत दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने जोधपुरी सूट, सनग्लासेस और लाल टोपी पहनी हुई हैं। उनके पीछे गेटवे ऑफ इंडिया दिख रहा है।

‘लाल सलाम’ में विष्णु विशाल और विक्रांत भी हैं। फिल्म में म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान देंगे।

ऐश्वर्या इससे पहले मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म को निर्देशित कर चुकी हैं और पिछले साल अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ओह साथी चल की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *