प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के साथ नोएडा में मनाई होली

मुंबई27 मार्च (युआईटीवी)- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और इस साल की होली उन्होंने धूमधाम से अपने परिवार के साथ नोएडा में मनाया। अपने दोस्‍तों और फैमिली फ्रेंड्स के साथ अभिनेत्री ने जमकर होली का जश्‍न मनाया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने होली की कुछ स्पेशल तस्‍वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के साथ उनके पति, गायक-गीतकार निक जोनस,उनकी बेटी मालती मैरी और प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक तस्वीर में अभिनेत्री की बेटी मालती भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं। जिसमें अभिनेत्री अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। भारत में इस बार मालती की पहली होली थी। मालती सफेद कुर्ता और पायजामा पहने हुई,काफी क्यूट नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर कीं हैं,उनमें उनके साथ कई दोस्त और फैमिली फ्रेंड्स भी दिखाई दे रहे हैं। ग्‍लोबल स्ट्रीमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ का हिस्‍सा रहींं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंडियन लुक में होली मनाई।

शेयर किए गए अन्य तस्वीरों और वीडियो में ढोल और नगाड़े का आनंद लेते हुए सेलिब्रिटी जोड़ा रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इससे पूर्व,अभिनेत्री ने अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री ‘वीमेन ऑफ माई बिलियन’ के बारे में मुंबई में प्राइम वीडियो इवेंट में बात की। यह डॉक्यूमेंट्री प्रियंका द्वारा निर्मित है और यह भारत में महिलाओं को एकजुट करने वाले सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ संघर्ष,सपनों के अधिकार और लड़ाई के बारे में है।

यह डॉक्यूमेंट्री 240 दिनों में 3,800 किलोमीटर की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यात्रा को दिखाती है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मीडिया से बात करते हुए कहा कि, यह डॉक्यूमेंट्री एक महत्वपूर्ण सवाल महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा पर उठाती है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा का मुद्दा भारत ही नहीं बल्कि एक वैश्विक मुद्दा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *