अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर' अवार्ड देंगे

अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड देंगे

नई दिल्ली, 13 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा जा रहे हैं। यहां पर अमित शाह हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड प्रदान करेंगे। इसी के साथ ही वो कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि शाह का यह हरियाणा दौरा भाजपा के लिए बेहद अहम होने वाला है।

हरियाणा पुलिस अपनी सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित होने जा रही है। हरियाणा पुलिस को यह अवार्ड केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदान करेंगे।

समारोह 14 फरवरी को करनाल के मधुबन पुलिस परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 2.30 बजे अमित शाह हरियाणा सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह हरियाणा प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं। इसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर और उसके तोड़ पर फीडबैक लिया जा सकता है। यही नहीं 2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी शाह संगठन के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *