नई दिल्ली, 13 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- दिल्ली में कुछ अज्ञात लोग भाजपा विधायक के कार्यालय में घुस गए और दो टेलीविजन सेट लूट ले गए। घटना शनिवार रात की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली में विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा के कार्यालय में कथित तौर पर सेंधमारी के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
अधिकारी ने कहा, पुलिस टीम अपराधियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पिछले कुछ सालों में यह तीसरी बार है जब शर्मा के कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है।
