कोलंबो,14 सितंबर (युआईटीवी)- एशिया कप 2023 का अगला सुपर 4 मुकाबला 15 सितम्बर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम यह मैच में नहीं खेलेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह जानकारी दी है।
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का मैच 9 सितंबर को कोलंबो में खेला गया था जिसमें बांग्लादेश 21 रनों से हार गया था। इस मैच के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम श्रीलंका से वापस अपने देश बांग्लादेश लौट गए हैं। बताया जा रहा है उनके घर में उनकी बेटी ने जन्म लिया है। जिस वजह से एशिया कप 2023 में खेले जाने वाले आगे के मैच मुश्फिकुर रहीम नहीं खेल पाएँगे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बताया कि 15 सितम्बर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच खेलने के लिए मुश्फिकुर रहीम वापस आने वाले थे लेकिन अब उन्होंने अपनी छुट्टी बढ़ा दी है। ताकि वह इस समय अपनी नवजात बच्ची और और अपनी पत्नी जन्नतुल केफायत मोंडी के साथ रह सके।
मोहम्मद जलाल यूनुस जो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के संचालन अध्यक्ष हैं,उन्होंने कहा कि मुश्फिकुर रहीम हमें सूचना दिया है कि बच्ची को जन्म देने के बाद उनकी पत्नी जन्नतुल केफायत मोंडी स्वस्थ हो रही हैं। उनको रिकवर होने में समय लगेगा,इसलिए उन्हें अभी उनकी बच्ची और पत्नी के साथ रहने की जरुरत है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए हमने भारत-बांग्लादेश मैच छोड़ने की इजाज़त देने का निर्णय लिया गया है।
बांग्लादेश टीम में मुश्फिकुर रहीम काफीअनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने 37.12 के औसत से 255 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 7,388 रन बनाए हैं। जिसमें 45 अर्धशतक और 9 शतक सम्मिलित है। साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने विकेटकीपिंग के दौरान 55 स्टंपिंग और 222 कैच भी लिए हैं।
एशिया कप 2023 में उनका सफर कुछ ख़ास नहीं रहा है। उन्होंने चार पारियों में एक अर्धशतक बनाते हुए कुल 131 रन बनाए हैं। विकेटकीपिंग के दौरान एक स्टंपिंग और पाँच कैच लिए हैं।
बांग्लादेश एशिया कप के सुपर फोर चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका से हार गई है,जिसके कारण बांग्लादेश का एशिया कप के फाइनल में पहुँचने की उम्मीद बहुत ही कम है।
