भारतीय पुरुष हॉकी टीम

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया ,11 अगस्त को सेमीफाइनल जापान से

चेन्नई, 10 अगस्त (युआईटीवी)- चेन्नई में चल रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेले गए टीम इंडिया ने अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से पाकिस्तान को 4-0 से हराकर अजेय सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस बड़ी और एकतरफा जीत के बाद भारत अपने ग्रुप में अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गया वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान इस प्रतियोगिता से बाहर हो गया है।

इस जीत के बाद भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज जापान से सेमीफाइनल में 11 अगस्त को भिड़ेगा।

भारत की इस जीत में हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल मरे वहीं जुगराज सिंह और आकाशदीप सिंह ने 1-1 गोल का योगदान दिया।

हरमनप्रीत सिंह 15वे और 23वे मिनट में गोल किया, वहीं जुगराज सिंह ने 36 वे और आकाशदीप सिंह ने 55 वे मिनट में गोल मार के भारत को बड़ी जीत दिलाई।

अब भारत का अगला मुकलबला जापान के साथ सेमीफाइनल में 11 अगस्त को होगा, ग्रुप स्टेज में 4 अगस्त को भारत और जापान का मुकाबला 1-1 से बराबरी पे ख़त्म हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *