रजनीकांत व तमन्ना

जेलर के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए “थलाइवा रजनीकांत”,प्रशंसकों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया

चेन्नई, 10 अगस्त (युआईटीवी)- “थलाइवा रजनीकांत” जेलर के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। फिल्म ने पूरे तमिलनाडु के 900 सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित जेलर में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन और योगी बाबू प्रमुख भूमिका में हैं। इसके गानों को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है।

रजनीकांत और तमन्ना भाटिया अभिनीत जेलर ने आज लगभग 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज होकर दुनिया भर में प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। रजनीकांत के प्रशंसक जेलर को उनकी वापसी और उनकी शिवाजी: द बॉस के बाद “सर्वश्रेष्ठ फिल्म” भी कह रहे हैं। इस बीच, जेलर ने 13 करोड़ रुपये के टिकट बेचकर एडवांस बुकिंग के मामले में सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को पछाड़ दिया है। शुरुआती प्रतिक्रियाएँ काफी हद तक सकारात्मक रही हैं।

इस बीच, फिल्म को लेकर उत्साह तब चरम पर पहुंच गया, जब चेन्नई और बेंगलुरु के कार्यालयों ने जेलर की रिलीज के दिन, 10 अगस्त को अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा की। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि जहाँ अन्य कलाकार छुट्टियों के दौरान अपनी फिल्में रिलीज करते हैं,वहीं रजनीकांत ने जिस दिन फिल्म रिलीज़ की उस दिन छुट्टी बन गयी ।

प्रशंसक इस फिल्म को एक विजेता कि तरह देख रहे हैं। थलाइवा प्रशंसक के लिए यह फिल्म एक उपहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *