कनाडा में हिमस्खलन से तीन विदेशी नागरिकों की मौत

ओटावा, 3 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| कनाडा में अल्बर्टा-ब्रिटिश कोलंबिया सीमा पर एक पहाड़ी स्की रिसॉर्ट के पास हुए हिमस्खलन में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुल दस लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए, जिनमें एक गाइड को छोड़कर सभी विदेशी नागरिक थे।

सीटीवी न्यूज ने पुलिस के हवाले से कहा कि कुछ गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित पैनोरमा माउंटेन रिजॉर्ट के पास हेली-स्कीइंग कर रहे थे, जब हिमस्खलन हुआ और बचाव के प्रयास किए गए।

ग्लोबल न्यूज के अनुसार, जर्मनी में एक नगर पालिका के मेयर ने गुरुवार को कहा कि कनाडा में हिमस्खलन के बाद उनके कम्युनिटी के तीन लोगों की मौत हो गई।

कनाडाई हिमस्खलन केंद्र के अनुसार, कनाडा में हर साल औसतन 10 हिमस्खलन से संबंधित मौतें होती हैं, इनमें से अधिकांश मामले ब्रिटिश कोलंबिया और पश्चिमी अल्बर्टा से सामने आते हैं।

इस सीजन में अब तक ब्रिटिश कोलंबिया हिमस्खलन में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *