बराक ओबामा और जो बाइडेन

बराक ओबामा ने डीएनसी में कमला हैरिस के लिए समर्थन जुटाया,बोले ‘अमेरिका नए चैप्टर के लिए तैयार है’

न्यूयॉर्क,21 अगस्त (युआईटीवी)- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शिकागो में हो रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की जमकर तारीफ की और कहा कि,’अमेरिका नए चैप्टर के लिए तैयार है।’ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दूसरे दिन कमला हैरिस के लिए जोरदार समर्थन दिया,जिससे नवंबर में होने वाली उनकी राष्ट्रपति पद के चुनावों की दावेदारी के लिए उनका समर्थन और अधिक मजबूत हो गया।

बराक ओबामा ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को समर्थन देते हुए कहा कि कमला हैरिस के लिए हम तैयार हैं और कमला हैरिस भी तैयार हैं। आगे उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाले चुनाव के नतीजों को दुनिया देखेगी। उस देश में देश के अधिकतर लोग नहीं रहना चाहते हैं जो विभाजित हो,हम कुछ अच्छा चाहते हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि, हमारे पास एक ऐसे व्यक्ति के चुनाव करने का अवसर है,जिसने लोगों को वही अवसर देने की कोशिश में अपना पूरा जीवन बीता दिया है,जो अवसर उसे अमेरिका ने दिया है।16 साल बीत चुके हैं राष्ट्रपति के पद के लिए इस पार्टी के नामांकन को स्वीकार करने का सम्मान मिले। जब मैं राष्ट्रपति बना था,तब मैंने उपराष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन से मेरे साथ काम करने के लिए कह रहा था। बहुत बड़े खतरे के समय जो बाइडेन ने लोकतंत्र की रक्षा की। इसलिए,जो बाइडेन को इतिहास एक बेहतरीन राष्ट्रपति के रूप में याद रखेगा। उन्हें अपना राष्ट्रपति और अपना दोस्त कहने पर मुझे गर्व है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि हमारा काम लोगों को लोकतंत्र पर भरोसा दिलाना है। क्योंकि लोकतंत्र बहुत कुछ कर सकता है और इसे कमला हैरिस अच्छी तरह से जानती और समझती हैं। गुरुवार को कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर चुना जाएगा। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पाँच नवंबर को होने वाला है,जहाँ उनका मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होगा।

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि,डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिणी सीमा को सुरक्षित करने में मदद करने वाली प्रवासियों से जुड़े समझौतों को समाप्त कर दिया। आगे उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उन्होंने सोचा कि वास्तव में यदि समस्या को हल करने के प्रयास करेंगे,तो इससे उनके अभियान को नुकसान पहुँचेगा ।