सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी आज करेगी प्रदर्शन

सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी आज करेगी प्रदर्शन

नई दिल्ली,, 27 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- सीबीआई द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के विरोध में पार्टी ने सोमवार को दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसे लेकर आम आदमी पार्टी और उसके कार्यकर्तार्ओं में भारी आक्रोश है। रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में सिसोदिया के घर के बाहर इकट्ठे हो गए थे।

आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य तौर पर सुरक्षा एजेंसियों के मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *