व्यापक रूप से आईओएस पर वॉयस स्टेटस अपडेट रिलीज कर रहा व्हाट्सएप

व्यापक रूप से आईओएस पर वॉयस स्टेटस अपडेट रिलीज कर रहा व्हाट्सएप

सैन फ्रांसिस्को, 14 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप आईओएस पर ‘वॉयस स्टेटस अपडेट’ फीचर को व्यापक रूप से रिलीज कर रहा है।

वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए फीचर के साथ, उपयोगकर्ता एक वॉयस नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसे स्टेटस के माध्यम से साझा कर सकते हैं।

वॉयस स्टेटस रिकॉर्ड करने के लिए, स्टेटस टैब पर नेविगेट करें, पेंसिल आइकन पर टैप करें और माइक्रोफोन आइकन को दबाए रखें।

वॉयस नोट के लिए अधिकतम रिकॉर्डिग समय 30 सेकंड है और उपयोगकर्ताओं के पास वॉयस नोट्स को अपनी चैट से स्टेटस में फॉर्वर्ड करने का विकल्प भी है।

इसके अलावा, कंपनी अभी भी ‘पिक्च र-इन-पिक्च र’ फीचर को रिलीज कर रही है जो उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप कॉल के दौरान उनके वीडियो को रोके बिना मल्टीटास्क करने की अनुमति देता है।

आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, आने वाले कुछ हफ्तों में कुछ यूजर्स को ये फीचर मिल सकते हैं।

इस साल जनवरी में, यह बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आईओएस बीटा पर ‘वॉयस स्टेटस अपडेट’ फीचर रिलीज कर रहा है।

इमेजिस और वीडियो के समान, स्टेटस के माध्यम से साझा किए गए वॉइस नोट्स 24 घंटे के बाद गायब हो जाते हैं और उपयोगकर्ता उन्हें किसी भी समय सभी के लिए हटा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *