ईस्ट बंगाल बना कलिंगा सुपर कप का नया चैंपियन

ईस्ट बंगाल बना कलिंगा सुपर कप का नया चैंपियन

भुवनेश्वर,29 जनवरी (युआईटीवी)- ईस्ट बंगाल कलिंगा सुपर कप का नया चैंपियन बन गया है। कलिंगा सुपर कप के फाइनल में 12 साल के इंतजार को खत्म करते हुए ईस्ट बंगाल ने ओडिशा एफसी को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कई वर्षों बाद ईस्ट बंगाल ने अपना पहला खिताब जीता।

ईस्ट बंगाल कोलकाता का मशहूर क्लब है,जो रविवार को सुपर कप का नया चैंपियन बन गया।

फुटबॉल प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला काफी यादगार रहा। दोनों टीमों के बीच चले इस 120 मिनट के मुकाबले में दोनों टीम एक-दूसरे को बराबरी का टक्कर दे रहे थे। कभी लग रहा था मैच ईस्ट बंगाल जीतेगा,तो कभी लग रहा था मैच ओडिशा एफसी जीतेगी। एक छोर से दूसरे छोर तक दोनों टीमों का भाग्य पूरे मैच के दौरान घूमता रहा।

इस रोमांचक फाइनल में क्लेटन सिल्वा के निर्णायक गोल की बदौलत ओडिशा एफसी पर ईस्ट बंगाल ने 3-2 से जीत हासिल की।

गोल करने के कई मौके दोनों टीम को मिले। नियमित समय में दोनों टीमें 2-2 के बराबरी पर रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) दिया गया,जिसमें दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देते हुए खेल रहे थे और दोनों टीमें पहले हाफ के अंत में भी बराबरी पर थी।

111वें मिनट में क्लेटन सिल्वा ने विजयी गोल कर ईस्ट बंगाल को चैंपियन बना दिया। इस जीत से ईस्ट बंगाल टीम के सभी खिलाड़ी खुशी से झूमने लगे। बाकी बचे समय में ओडिसा ने गोल करने के लिए काफी प्रयास किया,लेकिन ईस्ट बंगाल ने अपनी मजबूत डिफेंस दिखाते हुए,उन्हें गोल करने का कोई भी मौका नहीं दिया।

मैच के अन्य गोल की बात करें तो ईस्ट बंगाल की ओर से 51वें मिनट में पहला गोल नंध कुमार सेकर ने किया और 62वें मिनट में दूसरा गोल सॉल क्रेस्पो ने किया। ओडिशा की ओर से 39वें मिनट में पहला गोल डिएगो मौरिसियो ने किया,जबकि 90+9वें मिनट में अहमद जाहोउ ने दूसरा गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *