कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर राहुल गांधी ‘वीर भूमि’ पहुँचकर पिता को श्रद्धांजलि दी,पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली,20 अगस्त (युआईटीवी)- देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ पहुँचकर अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारी बारिश के बीच उन्होंने यहाँ पर अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ रॉबर्ट वाड्रा तथा उनके बेटे एवं कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

पूर्व पीएम राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके योगदान को याद किया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि,”हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। ”

वहीं,पूर्व पीएम राजीव गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके 80वीं जयंती पर याद किया और कहा कि “आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी,भारत के महान सपूत थे। करोड़ों भारतीयों के दिलों में उन्होंने आशा की किरण जगाई और भारत को अपने अभूतपूर्व योगदान से 21वीं सदी में पहुँचाया।

आगे उन्होंने कहा कि,पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कई सुखद पहल जैसे-निरंतर शांति समझौते,पंचायती राज को मजबूत करना,महिला सशक्तिकरण,कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम,मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना,दूरसंचार और आईटी क्रांति,सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम तथा समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति इत्यादि ने देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए। भारत रत्न राजीव गांधी को हम उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने पिता की 80वीं जयंती पर नई दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर पिता को याद किया और कहा ,“एक करुणामय व्यक्तित्व,सौहार्द और सद्भावना के प्रतीक। पापा,आपकी सीख मेरी प्रेरणा है और भारत के लिए आपके सपने मेरे अपने हैं और मैं इन्हें आपकी यादों को साथ ले कर पूरा करूँगा।”

पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे,जो हमसे बहुत जल्द-ही छिन गए। भारत को उनके द्वारा किए गए सुधारों ने 21वीं सदी के लिए तैयार किया। उन्होंने अपने एक कार्यकाल में भारत को विभिन्न क्षेत्रों जैसे-विदेश नीति,रक्षा,आर्थिक सुधार,लोकतंत्र को मजबूत करना इत्यादि में संचालन किए जाने के बारे में बताया। हमारे कार्यों में उनके मूल्य हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेंगे और हमेशा उनकी कमी को महसूस किया जाएगा।