प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ग्रीस पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भारतीय प्रवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं

25 अगस्त (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मलेन से सीधे ग्रीस पहुँचे हैं। यूनानी समकक्ष के निमंत्रण पर पीएम मोदी ग्रीस के शहर एथेंस पहुँच चुके हैं। पिछले 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली ग्रीस यात्रा है। भारत की ओर से पिछले 40 सालों में कोई भी प्रधानमंत्री ग्रीस यात्रा पर नहीं गए है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ग्रीस में दोनों देशों के कारोबारी समुदाय से बातचीत करेंगे और इसे नए आयाम देने की कोशिश की जायेगी। इसके आलावा यहाँ बसे भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी के ग्रीस पहुँचने की खबर सुनकर वहाँ बसे भारतीय बहुत खुश और उत्साहित हैं और मोदी जी के स्वागत के लिए तैयार हैं। मोदी जी के जयकारे लगाए जा रहे हैं।

वहाँ बसे भारतीयों का कहना है कि “हम मोदी जी से बहुत प्रेरित हैं क्योंकि वे देश के बहुत अच्छे नेता हैं। एक नेता के रूप में वो बहुत अच्छा व्यक्तित्व रखते हैं।” मोदी जी के ग्रीस यात्रा को लेकर वहां बसे भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

एक सवाल का जवाब देते हुए वहाँ बसे भारतीय ने कहा कि मोदी जी के वजह से इमीग्रेशन में ज्यादा समस्या नहीं होती है,भारतीय पासपोर्ट रैंकिंग दुनिया भर में बढ़ रही है,वैश्विक रूप से बिलियन-ट्रिलियन का व्यापार कर रहे हैं और अगर अंतर्राष्ट्रीय विदेश नीति की बात की जाए तो मोदी जी ने इस क्षेत्र में भी बहुत अच्छा काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *