गृह मंत्री अमित शाह

गुजरात में अहमदाबाद पूर्व सीट पर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे प्रचार

अहमदाबाद,30 अप्रैल (युआईटीवी)- गुजरात में महत्वपूर्ण अहमदाबाद पूर्व संसदीय क्षेत्र के लिए मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रचार करेंगे। अहमदाबाद पूर्व सीट से भाजपा उम्मीदवार हसमुख पटेल के लिए शाम 7 बजे गृह मंत्री अमित शाह नरोदा में एक सार्वजनिक सभा में प्रचार करेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार हिम्मतसिंह पटेल से हसमुख पटेल का सीधा मुकाबला है। हिम्मतसिंह पटेल बापूनगर से विधायक हैं।

हिम्मतसिंह पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी,उनके पास अच्छा खासा अनुभव है। हालाँकि, दो आपराधिक केस उन पर दर्ज हैं और कुल 19,01,006 रुपये की उन पर देनदारी है।

इससे पूर्व अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रोहन गुप्ता थे,लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और कांग्रेस के आईटी सेल के सदस्य रोहन गुप्ता ने 19 मार्च को कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। इससे पूर्व वे 12 मार्च को चुनावी दौड़ से हट गए थे।

अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में 2019 के लोकसभा चुनाव में 61.76 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार गीता पटेल को हसमुख पटेल ने 4,34,330 वोटों के अंतर से हरा कर जीत हासिल किया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *