हाथरस हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद राहुल व प्रियंका पर बरसी भाजपा

हाथरस हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद राहुल व प्रियंका पर बरसी भाजपा

नई दिल्ली, 4 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- हाथरस हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर बरसते हुए भाजपा ने कहा है कि इन दोनों नेताओं ने अपनी राजनीति के लिए एक हत्या के मामले को गैंगरेप साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हाथरस हत्याकांड पर आए अदालत के फैसले पर ट्वीट करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा, कोर्ट ने कहा कि हाथरस हत्याकांड में गैंगरेप होने के सबूत नहीं। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने राजनीति के लिए एक हत्या के मामले को गैंगरेप साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शर्मनाक।

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के चर्चित हाथरस बिटिया हत्याकांड के मामले में अदालत ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है, लेकिन इसके साथ ही इस मामले में गैंगरेप का आरोप साबित नहीं होने की बात कहते हुए तीन आरोपियों को बरी भी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *