अमेरिका में इस मौसम में अब तक फ्लू से 18 हजार मौतें : सीडीसी

लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा प्रकाशित नवीनतम अनुमानों के मुताबिक अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से अब तक कम से कम 26 मिलियन लोग बीमार हुए। 2 लख 90 हजार लोग अस्पताल में भर्ती हुए और 18 हजार मौतें हुईं। सीडीसी के अनुसार शुक्रवार को देश में इस सीजन में फ्लू से 117 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में ़फ्लू अस्पताल में प्रवेश की संख्या और साप्ताहिक दर में गिरावट जारी रही। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 25 फरवरी को समाप्त हुए नवीनतम सप्ताह में लगभग 1,500 लोगों को फ्लू के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीडीसी ने सिफारिश की है कि 6 महीने और उससे अधिक उम्र के लोगों को सालाना फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।

सीडीसी ने कहा कि फ्लू की बीमारी के इलाज के लिए एंटीवायरल दवाओं को जल्द से जल्द शुरू करने की जरूरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *