भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा

अमेरिका में भारतीय राजदूत के पद को विनय मोहन क्वात्रा ने संभाला

नई दिल्ली,13 अगस्त (युआईटीवी)- अमेरिका में भारतीय राजदूत के पदभार को विनय मोहन क्वात्रा ने ग्रहण कर लिया है। उन्होंने इसी वर्ष इस पद से सेवा निवृत्त हुए तरनजीत सिंह संधू की जगह ली है।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इस जानकारी को साझा किया है। एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि,संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। टीम इंडियन एम्बेसी यूएस में इस महत्वपूर्ण साझेदारी को मजबूती प्रदान करने के लिए गहनता से काम करना जारी रखेगा।

इससे पहले विनय मोहन क्वात्रा विदेश सचिव भी रह चुके हैं। वे विदेश सचिव बनने से पूर्व विदेश मंत्रालय के अंतर्गत कई जिम्मेदारियाँ चीन,अमेरिका, फ्रांस में संभाल चुके हैं।

विनय मोहन क्वात्रा 1988 बैच के आईएफएस ऑफिसर हैं। हाल के समय में उन्हें मोदी सरकार के पसंदीदा अफसरों में से एक माना जाता है। इससे पहले नेपाल में विनय मोहन क्वात्रा भारत के राजदूत के तौर पर कार्यरत थे।

भारत और नेपाल के मध्य के हाल के सालों में ख़राब हुए संबंधों को सुधारने का श्रेय भी विनय मोहन क्वात्रा को ही दिया जाता है। जिनेवा में वे भारत के स्थायी मिशन में सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *