मुंबई,13 अगस्त (युआईटीवी)- 13 सितंबर को विक्रांत मैसी स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘सेक्टर 36’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ दीपक डोबरियाल भी दिखाई देंगे।
विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्म ‘सेक्टर 36’ झुग्गी बस्ती से कई बच्चों के लापता होने की कहानी पर आधारित है। एक पुलिस अधिकारी इस मामले की जाँच करता है और जो सच उसके सामने आता है,वह रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है। क्राइम थ्रिलर ‘सेक्टर 36’ दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित है।
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़े एक मोशन पोस्टर को शेयर किया है। विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल इस पोस्टर में गैंगस्टर लुक नजर आ रहे हैं।
पोस्ट किए गए पोस्टर के कैप्शन में लिखा,”अनसुलझी गुमशुदगी,एक घातक पीछा और काला सच। विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल इस खौफनाक क्राइम-थ्रिलर में दिखाई देंगे। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 13 सितंबर को ‘सेक्टर 36’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।”
Unexplained disappearances, a deadly chase, and the dark truth.
The incredible Vikrant Massey and Deepak Dobriyal star in this chilling crime-thriller, inspired by true events. Sector 36 coming on 13th September, only on Netflix. #Sector36 #Sector36OnNetflix pic.twitter.com/Ivucn1LI4q
— Netflix India (@NetflixIndia) August 12, 2024
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विक्रांत मैसी ने फिल्म की घोषणा किया और लिखा- “यह रहा!!!”
मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि,हम फिर से नेटफ्लिक्स के साथ काम करने और ‘सेक्टर 36’ जैसी कहानी पर काम करने के लिए बहुत उत्सुक (एक्साइटेड) हैं। यह फिल्म बेहद संवेदनशील है। यह कहानी हमारे लिए ऐसी है,जिसे सबको बताना बहुत जरूरी है।
फिल्म में झुग्गी बस्तियों से जो बच्चे गायब हुए हैं,उस केस की जाँच एक पुलिस अधिकारी करता है और इस दौरान खतरनाक सीरियल किलर से उस पुलिस अधिकारी का सामना होता है।
ओरिजिनल फिल्म्स की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने नेटफ्लिक्स इंडिया में कहा कि फिल्म “सेक्टर 36” लंबे समय तक आपके दिमाग में कौंधने वाली डरावनी कहानी है।
नेटफ्लिक्स फिल्म “सेक्टर 36” दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित और आदित्य निंबालकर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। उन्होंने एक मनोरंजक फिल्म बनाई है और इस फिल्म में विक्रांत और दीपक ने शानदार अभिनय किया है।
सत्ता,अपराध तथा सामाजिक असमानता के विषयों को इस फिल्म में दिखाया गया है। 13 सितंबर को ‘सेक्टर 36’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
