हॉकी

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम स्पेन को 2-1 हराने में रहा कामयाब

डसेलडोर्फ,23 अगस्त (युआईटीवी)- 4 देशों के टूर्नामेंट-डसेलडोर्फ में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया। जहाँ स्पेन की ओर से सिर्फ एक गोल लीमा टेरेसा ने मैच के 23वें मिनट में किया। वहीं भारत की ओर से पहला गोल अन्नू ने 21वें मिनट में और दूसरा गोल साक्षी राणा ने 47वें मिनट में किया।

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने स्पेन पर आक्रामक रुख दिखाया लेकिन स्पेन ने कोई गोल नहीं होने दिया इस तरह पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। पहले क्वार्टर में न तो भारत की ओर से कोई किया जा सका और न स्पेन की ओर से।

दूसरे क्वार्टर के 21वें मिनट में अन्नू ने एक गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। लेकिन इसके दो मिनट बाद ही स्पेन की ओर से लीमा टेरेसा ने गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। दूसरा क्वार्टर तक दोनों टीमों के स्कोर बराबर ही रहे।

तीसरे क्वार्टर में भी किसी भी टीम की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका और गोलरहित रहा।

मैच का अंतिम क्वार्टर निर्णायक रहा। जिसमें भारत की साक्षी राणा ने 47वें मिनट में 1 गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाने में कामयाब रही। मैच के आखिरी क्षणों में स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन भारतीय डिफेंस ने स्पेन को कामयाब नहीं होने दिया। अन्ततः भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *