सिद्धार्थ और कियारा (तस्वीर साभार) किरालियाआडवाणी इंस्टा)

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर पति सिद्धार्थ ने खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कहा – तस्वीर सब कुछ कह देती है

मुंबई,1 अगस्त (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपना 33वां जन्मदिन मन रही है। अभिनेत्री को उनके जन्मदिन पर उनके प्रशंसक से कर कई बॉलीवुड हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है और उनके लिए रोमांटिक नोट भी शेयर किया। 7 फरवरी, 2023 को कियारा और सिद्धार्थ जैसलमेर में शादी के बंधन में बँधे थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिनेत्री की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह सफेद रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वह गुब्बारे की सजावट के पास खड़ी होकर प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज दे रही हैं और गुब्बारे के ऊपर ‘वी लव यू’ लिखा नजर आ रहा है। सिद्धार्थ ने अभिनेत्री को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए फोटो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे लव, तस्वीर सब कुछ कह देती है। तुम सबसे अच्छी हो। यहाँ एक साथ कई और भी यादें हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

कई सारे फैंस सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में कियारा आडवाणी को सबसे भाग्यशाली महिला बताया,तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि कियारा की जिंदगी में आप जैसा लाइफ पार्टनर है,इसकी मुझे बहुत खुशी है। इसके अलावा कमेंट बॉक्स में कई अन्य यूजर्स ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं।

कियारा आडवाणी की आनेवाली फिल्म पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गेम चेंजर’ है। गेम चेंजर साउथ की फिल्म है,जिसका निर्देशन शंकर ने किया है। कियारा के साथ राम चरण इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा, उनके पास फिल्म ‘वॉर 2’ भी है,जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी है। वहीं अभिनेत्री रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ का भी हिस्सा रहेंगी।

दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म योद्धा में आखिरी बार नजर आए थे और जल्द ही वे मैडॉग फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक रोमांटिक फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन दिखाई देंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *