डॉ. प्रेम कुमार

बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का होगा लक्ष्य : डॉ. प्रेम कुमार

पटना, 9 सितंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) बनाने की प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। पार्टी नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार को अगले पांच साल में आत्मनिर्भर बनाएगी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के एजेंडा को मूर्तरूप देने के लिए मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में हुई। बैठक में आत्मनिर्भर बिहार की संकल्पना पर चर्चा हुई और यह तय किया गया कि, भाजपा अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार को अगले पांच साल में आत्मनिर्भर बनाएगी।

कुमार ने कहा, “भाजपा मैनिफेस्टो बनाने की प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। भाजपा के मेनिफेस्टो समिति के सदस्य बिहार के अलग-अलग इलाकों में जाएंगे और जनता के साथ संवाद करेंगे। “

समिति की बैठक में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार की आर्थिक प्रगति को और तेज करने की योजना भी मैनिफेस्टो में होगी।

समिति की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्र, मिथिलेश तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ऋतुराज सिन्हा, संतोष पाठक और पूर्व महाधिवक्ता एस़ डी़ संजय भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *