Nazmul Hossain Shanto pic credit (MASHRAFE BIN MORTAZA)

बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शान्तो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण एशिया कप 2023 से बाहर

लाहौर, 6 सितंबर (युआईटीवी)- बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शान्तो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण एशिया कप 2023 से बाहर हो गए हैं। एशिया कप 2023 में बांग्लादेश की ओर से सबसे अधिक रन नजमुल हुसैन शान्तो ने ही बनाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ हो रहे मैच में शान्तो ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। इस मैच के दौरान शान्तो अपने हैमस्ट्रिंग चोट काफी परेशान नजर आ रहे थे। मैच के अगले दिन एमआरआई करवाया गया और रिपोर्ट से माँसपेशियों में खिंचाव का पुष्टिकरण हुआ। चूँकि अक्टूबर 2023 में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप होने वाला है इसलिए मेडिकल टीम ने शान्तो को पूरी तरह से फिट होने के लिए आराम करने की सलाह दी है।

टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान के अनुसार बल्लेबाज़ी के दौरान नजमुल हुसैन शान्तो ने हैमस्ट्रिंग चोट और दर्द के बारे में शिकायत की थी। जिसके बाद वो क्षेत्ररक्षण नहीं कर सके। मैच के बाद शान्तो का एमआरआई स्कैन करवाया गया जिसमें पुष्टि हुई कि उन्हें माँसपेशियों में चोट आई है और एहतियात के लिए उन्हें एशिया कप 2023 के बाकी बचे मैचों से बाहर रखा गया है। ताकि वो फिट हो सके। पूरी तरह से ठीक होने और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप की तैयारी के लिए शान्तो घर लौट आएँगे।

नजमुल हुसैन शान्तो बांग्लादेश के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली तो श्रीलंका के खिलाफ 89 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *