अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने की संभावना

श्रीनगर, 6 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक कार्यालय ने कहा, जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है।

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 3.5, पहलगाम में माइनस 2 और गुलमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र में, कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 और लेह में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में 12.2, कटरा में 11.6, बटोटे में 7.2, बनिहाल में 5.8 और भद्रवाह में 3.6 न्यूनतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *