ओलिविया मॉरिस

‘आरआरआर’ से ओलिविया मॉरिस का लुक हुआ जारी

मुंबई, 29 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आरआरआर’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में इसे रिलीज किए जाने की तारीख का ऐलान करने के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म में जेनिफर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ओलिविया मॉरिस के जन्मदिन के अवसर पर आज उनके लुक को रिलीज कर दिया है। ओलिविया मॉरिस का निभाया जेनिफर का किरदार फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज, उनके जन्मदिन पर ‘आरआरआर’ मूवीज के सोशल मीडिया हैंडल ने उन्हें बधाई देते हुए सुबह 11 बजे उनके लुक को रिलीज किया।

‘आरआरआर’ में अजय देवगन, आलिया भट्ट के साथ-साथ राम चरण और एनटीआर जूनियर भी नजर आएंगे। यह फिल्म एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है।

‘आरआरआर’ 13 अक्टूबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *