ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले

पेले अस्पताल में भर्ती, बेटी ने की पुष्टि ‘कोई आपात स्थिति नहीं’

ब्रासीलिया, 1 दिसंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने पुष्टि की कि इसमें कोई आपात स्थिति नहीं है। ईएसपीएन ब्रासिल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 82 वर्षीय पेले को पूरे शरीर में सूजन की शिकायत के बाद साओ पाउलो के अस्पताल अल्बर्ट आइंस्टीन ले जाया गया, हालांकि, उनकी बेटी केली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि कोई नई भयानक भविष्यवाणी नहीं।

पेले को सितंबर 2021 में उनके कोलन से ट्यूमर निकाला गया था और तब से अस्पताल में उनका नियमित इलाज चल रहा है। नैसिमेंटो ने कहा, मेरे पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज मीडिया में बहुत सी चिंताएं हैं। उनका अस्पताल में उलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, कोई आपात स्थिति या नई भयानक भविष्यवाणी नहीं है। मैं नए साल के लिए वहां रहूंगी और कुछ तस्वीरें पोस्ट करने का वादा करती हूं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दिग्गज फुटबॉलर को कार्डियक प्रॉब्लम हो रही थी और चिंता है कि उनके कीमोथेरेपी उपचार का अपेक्षित प्रभाव न हो रहा हो। पेले 92 खेलों में 77 गोल के साथ ब्राजील के सर्वकालिक अग्रणी स्कोरर हैं, और पूर्व स्ट्राइकर चार विश्व कप टूनार्मेंट में स्कोर करने वाले केवल चार खिलाड़ियों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *