कीव,23 जनवरी (युआईटीवी)- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने संसद में बहु-नागरिकता कानून को पेश किया है। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि, वह एक मसौदा कानून संसद को सौंप रहे हैं,जिसके अनुसार यूक्रेन में एक से अधिक नागरिकता की अनुमति होगी।
राष्ट्रपति प्रेस सेवा ने बताया कि सोमवार को ‘एकता दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम एक संबोधन में कहा कि,दुनिया भर के सभी जातीय यूक्रेनियन और उनके वंशजों को यह कानून यूक्रेनी नागरिकता प्राप्त करने की इजाजत देगा,लेकिन यह कानून रूस के नागरिकों के लिए नहीं है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यदि इस नए कानून को मान्यता मिल जाती है और इसे अपनाया जाता है,तो जो भी लोग यूक्रेन को छोड़कर चले गए हैं,उन सभी को अपनी यूक्रेनी नागरिकता बहाल करने के लिए प्रवास करने में सक्षम बनाया जाएगा।
यूक्रेन की ओर से रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले विदेशी स्वयंसेवक भी इस कानून के तहत यूक्रेनी नागरिकता प्राप्त कर सकेंगे।
वर्तमान में,यूक्रेनी संविधान सिर्फ एकल नागरिकता की इजाजत देता है।
