बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय और टाइगर श्रॉफ बड़े मियां छोटे मियां पोस्टर में धमाकेदार अंदाज में नजर आए

मुंबई,23 जनवरी (युआईटीवी)- अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के नए पोस्टर में धमाकेदार अंदाज में नजर आए हैं। एक्शन से भरपूर बैकग्राउंड के बीच अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मशीन गन से फायर करते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इस नए पोस्टर में अपनी मसल्स दिखा रहे हैं और दोनों अभिनेता एक सिक्के के दो पहलू की तरह आगे-पीछे खड़े होकर गोलियाँ चला रहे हैं।


मिसाइलें और हेलिकॉप्टर पोस्टर के बैकग्राउंड में दिखाई दे रहा है।

फिल्म के पोस्टर को खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन दिया,जब बात दुनिया को बचाने की आती है,तो तेरा यार तेरे पीछे खड़ा है।

वही पोस्टर और कैप्शन को अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी शेयर किया है। बुधवार सुबह 10 बजे फिल्म के टीजर को रिलीज किया जाएगा।

अली अब्बास जफर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म ईद के मौके पर अप्रैल में रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *