मुंबई,22 अगस्त (युआईटीवी)- बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का नया हेयर लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे तो बॉलीवुड के भाईजान जो पहन ले वो स्टाइल बन जाती है और इस वक़्त उनका हेयरस्टाइल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया यूजर इसे करण जौहर से जोड़ रहे हैं। बीते रात मुंबई में सलमान खान राज कुंद्रा की एक पार्टी में नजर आए। हमेशा की तरह उन्होंने अपने स्वैग और स्टाइल से अपने प्रशंसक का दिल जीत लिया।
सलमान की नई हेयरस्टाइल देख हर कोई हैरान है। उनका ये लुक उनके प्रशंसक को ये सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि भाईजान जल्द ही कोई नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। चर्चा है कि सलमान ने ये लुक करण जौहर के आगामी प्रोजेक्ट के लिए लिया है। साथ ही “तेरे नाम 2” और “सुल्तान 2” सीक्वल की भी लोग उम्मीद कर रहे हैं।
फिलहाल सलमान खान “टाइगर 3” पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी हैं। इसके अलावा वे “टाइगर बनाम पठान” भी अगले साल शुरू करेंगे।
खबर ये भी है कि सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम की शादी पर भी सलमान खान विचार कर रहे हैं। सलमान का ये लुक करण जौहर के लिए है या किसी और प्रोजेक्ट के लिए इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन उनका ये लुक भाईजान पर खूब जच रहा है साथ ही उनके प्रशंसक को भी इनका ये लुक खूब भा रहा है। इससे पहले फिल्म तेरे नाम और फिल्म सुल्तान में उन्हें ऐसे लुक में देखा जा चुका है।
