शाहरुख़ के फिल्म “जवान” पर तमिल फिल्म “थाईनाडु” की कॉपी का करने का लगा आरोप

मुंबई,9 सितंबर (युआईटीवी)- शाहरुख़ के फिल्म “जवान” पर तमिल फिल्म “थाईनाडु” की कॉपी का करने का आरोप लगाया जा रहा है। निर्देशक एटली पर कहानी चुराने का बड़ा इलज़ाम लगाया जा रहा है। जहाँ एक तरफ शाहरुख़ खान की फिल्म जवान बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं अब फिल्म पर बड़ा इलज़ाम लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि निर्देशक एटली कुमार का फिल्म जवान सत्यराज की तमिल फिल्म थाई नाडु की कॉपी है। इस बात पर निर्देशक एटली को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

bollywoodlife.com की एक रिपोर्ट के अनुसार लोगों का कहना है कि फिल्म जवान वर्ष 1989 में रिलीज़ हुई सत्यराज की तमिल फिल्म थाई नाडु की कहानी की कॉपी है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने फिल्म जवान और फिल्म थाई नाडु की समानताएँ बता रहे हैं और निर्देशक एटली कुमार ट्रोल कर रहे हैं।

फिल्म के पहले दिन ही किंग खान के प्रसंशक का फिल्म के लिए पागलपन देखा गया। कोई शाहरुख़ की तरह चेहरे पर पट्टी बाँधे,तो कोई केक लेकर थिएटर पहुँचा। सुबह 6 बजे से ही लम्बी-लम्बी कतारें देखी गई और हर कोई इस फिल्म की जमकर तारीफ़ कर रहा है ।

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ रूपए का व्यवसाय किया है। शाहरुख़ के अलावा फिल्म में नयनतारा,विजय सेतुपति,दीपिका पादुकोण,सान्या मल्होत्रा जैसे और कई अभिनेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *