शहनाज के 'टैलेंट' पर सवाल उठाने पर जमकर ट्रोल हुईं सोना महापात्रा

शहनाज के ‘टैलेंट’ पर सवाल उठाने पर जमकर ट्रोल हुईं सोना महापात्रा

मुंबई, 27 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- लोकप्रिय सिंगर सोना महापात्रा शहनाज गिल पर कटाक्ष करने के बाद ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो अजान का सम्मान करते हुए कुछ देर के लिए चुप हो गई थीं। उनके इस स्वभाव की लोगों ने काफी तारीफ की।

सोना ने कहा कि वीडियो ने उन्हें उस समय की याद दिला दी, जब शहनाज ने मीटू आरोपी साजिद खान का समर्थन किया था।

सोना ने ट्वीट किया: शहनाज ने जो सम्मान अजान के लिए दिखाई, वही रिस्पेक्ट साजिद खान का सपोर्ट न करके यौन पीड़ा झेल रहीं उन बहनों के लिए भी दिखा सकती थीं।

इस ट्वीट के बाद वह बुरी तरह ट्रोल हुई। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, प्यारे ट्रोल्स जैकलीन फर्नाडीज) जैसी एक और एक्ट्रेस के लिए खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि शहनाज का एक खास टैलेंट क्या है? अभी के लिए तो वह बस एक टीवी रियलिटी शो के अलावा कुछ भी नहीं हैं। लेकिन मैं उन महिलाओं के तौर-तरीकों को जानती हूं जो शॉर्टकट के जरिए अच्छा पैसा कमाती हैं।

उनके ट्वीट पर, फैंस ने प्रतिक्रिया दी: महापात्रा, आप ट्रोल हो रही हैं। बिना किसी उकसावे के आपने यह चुना है। हम बस उनके (शहनाज गिल) फैन हैं, जो उन्हें व्यक्तित्व के लिए प्यार करते रहे हैं जो वह है। उनका एक अद्भुत व्यक्तित्व है, जिसने लाखों दिल जीते हैं।

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, नकली नारीवाद के नाम पर अन्य महिलाओं को बदनाम करना कुछ महिलाओं की दिनचर्या बन गई है। ये सभी महिलाएं बिना मदद मांगे अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। इसलिए, दूसरों पर कटाक्ष करने से बेहतर है, अपने काम पर ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *