श्रुति हासन ने की 'सालार' की शूटिंग पूरी

श्रुति हासन ने की ‘सालार’ की शूटिंग पूरी

बेंगलुरू, 24 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- ‘केजीएफ’ फेम प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सलार’ शेड्यूल के मुताबिक चल रही है। सलार में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए, निर्माताओं, होम्बले फिल्म्स ने श्रुति हासन के किरदार आद्या की शूटिंग पूरी करने की घोषणा की है।

वरिष्ठ अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन दक्षिण में व्यस्त हैं। तेलुगू में उनकी पिछली दो फिल्में, ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ और ‘वॉल्टेयर वीरय्या’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चलीं। इन दो फिल्मों में, श्रुति को क्रमश: टॉलीवुड के शीर्ष सितारे बालकृष्ण और चिरंजीवी के साथ जोड़ा गया था।

इस साल 28 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार, ‘सालार’ 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो ‘केजीएफ’ सीरीज और ‘कांटारा’ के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स से आ रही है। यह ‘बाहुबली’ प्रभास और प्रशांत नील के बीच सहयोग को भी चिह्न्ति करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *