rain

थाईलैंड में तूफान और भारी बारिश की आशंका, सूचना जारी

बैंकॉक, 10 अगस्त (युआईटीवी) | थाईलैंड में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग ने देश के विभिन्न इलाकों में तूफान और भारी बारिश के साथ बाढ़ के खतरे की आशंका जताई है।

 

बुधवार को थाईलैंड मौसम विभाग के निर्देशों के मुताबिक, अगले आने वाले 24 घंटों में थाईलैंड के पश्चिमी, उत्तरी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए तैयार और सतर्क रहें।

 

सिन्हुआ (न्यूज एजेंसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड की खाड़ी और अंडमान सागर में एक से दो मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसके साथ ही तटीय इलाकों में गरज के साथ ऊंची लहरें उठने की भी आशंका है.

 

थाईलैंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफान की संभावना के कारण क्षेत्रों के निवासियों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है, जिससे अचानक बाढ़ आने की भी आशंका है।

rain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *