अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

यूक्रेन के लिए जो बाइडेन ने 325 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता की घोषणा की

वाशिंगटन,22 सितंबर (युआईटीवी)- यूक्रेन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। जो 325 मिलियन डॉलर की है। इस सैन्य सहायता पैकेज में एयर डिफेंस पर ज्‍यादा ध्यान केंद्रित किया गया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की वाशिंगटन यात्रा पर आए हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस यात्रा के दौरान 325 मिलियन डॉलर सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है।

एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक बयान जारी किया है और इस बयान के माध्यम से बताया है कि अमेरिका की ओर से यूक्रेन को जो सैन्य सहायता पैकेज दिया जा रहा है उसमें एंटी-टैंक हथियार,काउंटर-एयरस्ट्राइक सिस्टम और दोहरे उद्देश्य वाले उन्नत पारंपरिक युद्ध सामग्री को सम्मिलित किया गया है।

बताया जा रहा है की इस पैकेज में 300 किमी दूर तक वार करने की क्षमता रखने वाली लंबी दूरी की एटीएसीएमएस मिसाइलों को शामिल नहीं किया गया है।

अमेरिकी मीडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों से अधिक-से-अधिक सहायता प्रदान करने के लिए मुलाकात भी की थी।

फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेन को अमेरिका ने 43.9 बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान कर चुका है। यह जानकारी अमेरिकी सरकार के आँकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका द्वारा यूक्रेन को सहायता देने से अगले वित्तीय वर्ष के बजट पर असर पड़ेगा। इसके कारण अमेरिकी संघीय सरकार 30 सितंबर के बाद शटडाउन हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *