एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप

एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू से पहले साइबर हमला,एलॉन मस्क ने वजह बताई

वॉशिंगटन,13 अगस्त (युआईटीवी)- एक्स पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का एक्स के सीईओ एलॉन मस्क के साथ होने वाले इंटरव्यू को साइबर हमले (टेक्निकल ग्लिच) की वजह से रोकना पड़ा,जिसकी वजह से 45 मिनट की देरी से उनका ये इंटरव्यू शुरू हुआ और दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग तक पहुँचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एलॉन मस्क ने इस टेक्निकल ग्लिच के लिए साइबर हमलावरों को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में एक्स पर एक्स के सीईओ एलॉन मस्क ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा लग रहा है कि बड़े पैमाने पर डीडीओएस हमला हुआ है। इसे बंद करने पर काम चल रहा है।

यूएस ईस्टर्न टाइम के मुताबिक,शाम 8 बजे डोनाल्ड ट्रंप के साथ एलॉन मस्क का इंटरव्यू निर्धारित था,जिसे साइबर हमले (टेक्निकल ग्लिच) की वजह से रोकना पड़ा। एलॉन मस्क ने बताया कि इंटरव्यू को हम कम संख्या में लाइव दर्शकों के साथ आगे बढ़ाएँगे और बातचीत को बाद में पोस्ट करेंगे।

जानकारी के मुताबिक,वितरित सेवा से इनकार [डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस अटैक (डीडीओएस)] हमला एक प्रकार का साइबर हमला है,जिसमें एक हमलावर एक वेबसाइट,सर्वर या नेटवर्क संसाधन को दुर्भावनापूर्ण यातायात के साथ अभिभूत करता है,जिसके तहत इंटरनेट ट्रैफिक के जाल से टारगेट या उसके आसपास के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रभावित किया जाता है।

जनवरी 2021 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक्स से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। उस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को ट्विटर के नाम से जाना जाता था। हालाँकि,बाद में ट्विटर को मस्क ने खरीद लिया और डोनाल्ड ट्रंप पर लगे प्रतिबंध को उन्होंने हटा लिया था।

अगस्त 2023 में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी हुई,जिसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से दी थी। एक्स पर ट्रंप की वापसी के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 300,000 और बढ़ गई। उनके कुल 88.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। 7.5 मिलियन फॉलोअर्स उनके ट्रुथ अकाउंट पर हैं। ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर वे काफी सक्रिय (एक्टिव ) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *