नई दिल्ली,30 जनवरी (युआईटीवी)- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल राजघाट पर पहुँचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि के मौके पर महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पूर्व सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
I pay homage to Pujya Bapu on his Punya Tithi. I also pay homage to all those who have been martyred for our nation. Their sacrifices inspire us to serve the people and fulfil their vision for our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2024
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट के माध्यम से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, “मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं,मैं उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देती है। राष्ट्र के लिए उनके जो भी दृष्टिकोण थे,उनका बलिदान हमें उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।”
आज ही के दिन नफ़रत और हिंसा की विचारधारा ने देश से उनके पूज्य बापू को छीना था।
और आज वही सोच उनके सिद्धांतों और आदर्शों को भी हमसे छीन लेना चाहती है।
पर नफ़रत की इस आंधी में, सत्य और सद्भाव की लौ को बुझने नहीं देना है।
यही गांधी जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।… pic.twitter.com/qt10USBauj
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2024
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि पर एक्स पर पोस्ट किया कि,” आज ही के दिन देश से उनके पूज्य बापू को नफरत और हिंसा की विचारधारा ने छीन लिया था
और उनके सिद्धांतों और आदर्शों को आज वही सोच हमसे छीन लेना चाहती है। लेकिन सत्य और सद्भाव की लौ को नफरत की इस आंधी में बुझने नहीं देना है। यही बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
“The enemy is fear. We think it’s hate but it is fear.”
~ Mahatma Gandhi
On #MartyrsDay, we pay our respects to Bapu — the moral compass of our nation.
We must pledge to fight against those who seek to destroy his ideals based on Sambhav and Sarvodaya.
Let us do everything… pic.twitter.com/7yNTIcVzV9
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 30, 2024
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि, “हमारे राष्ट्र के नैतिक संरक्षक बापू को हम शहीद दिवस पर सम्मान अर्पित करते हैं। आज के दिन प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि जो भी उनके संभव और सर्वोदय पर आधारित उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं,हम उनके खिलाफ लड़ेंगे। आइए हम ‘अनेकता में एकता’ वाले भारत की रक्षा के लिए कुछ करें और अपने लोगों के मध्य न्याय, समानता और भाईचारा सुनिश्चित करें।
