रूसी केंद्रीय बैंक

ब्रिक्स 2024 में एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग प्लेटफॉर्म,क्रेडिट रेटिंग पर चर्चा करेंगे:रूसी केंद्रीय बैंक गवर्नर

मॉस्को,30 जनवरी (युआईटीवी)- ब्रिक्स 2024 में एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग प्लेटफॉर्म और क्रेडिट रेटिंग पर चर्चा की जाएगी,यह बात मंगलवार को रूस के केंद्रीय बैंक की गवर्नर एलविरा नबीउलीना ने कहा। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के साथ 2024 में रूस सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पहल का प्रस्ताव रखेगा। साल 2024 के लिए इस ब्लॉक की अध्यक्षता रूस कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,रूसी केंद्रीय बैंक गवर्नर ने कहा कि देश व्यापार और निवेश के लिए रेटिंग की पारस्परिक मान्यता के विषय को बढ़ावा देना चाहेगा।

अवैध धन के मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए देश “नो योर कस्टमर” नामक एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग प्लेटफॉर्म का एक पहल करेगा।

2024 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता 1 जनवरी को रूस ने संभाली। रूस ने एक आम मंच बनाने की भी योजना बनाई है,जिससे ब्रिक्स देशों के लिए प्रशिक्षण और अनुभव का आदान-प्रदान किया जा सकेगा और उस मंच के सहयोग से निपटान-डिपॉजिटरी बुनियादी ढाँचे का निर्माण भी किया जा सकेगा।

रूस के केंद्रीय बैंक की गवर्नर एलविरा नबीउलीना ने कहा कि कुछ उम्मीदें सुपरनैशनल रेटिंग एजेंसियाँ बनाने के विचार से भी बनी है। इस पर यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन और ब्रिक्स दोनों में चर्चा हुई है। लेकिन “बहुत सारे जटिल मुद्दे” जैसे – वित्तपोषण को कैसे सुनिश्चित किया जाए,संस्थापक कौन होना चाहिए और गारंटी कैसे दी जाए इसमें शामिल है।

रूसी केंद्रीय बैंक गवर्नर ने क्रेडिट रेटिंग के बारे में कहा कि रेटिंग की पारस्परिक मान्यता अधिक व्यावहारिक और तेज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *