कमला हैरिस

6 अगस्त को कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के साथ पहली रैली करेंगी

वाशिंगटन,1 अगस्त (युआईटीवी)- 6 अगस्त को फिलाडेल्फिया में अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के साथ पहली रैली करेंगी और अपने रनिंग मेट यानी डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के दावेदार के बारे में बताएँगी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के रिपोर्ट के मुताबिक,संभावित उम्मीदवारों के बारे में उनके अभियान के प्रवक्ता ने बताया कि पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो,केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर,मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज,एरिजोना के सीनेटर मार्क केली तथा परिवहन सचिव पीट बटिगिएग उपराष्ट्रपति पद के दावेदार हो सकते हैं।

फिलाडेल्फिया में रैली करने के पश्चात अगले सप्ताह कमला हैरिस तथा उनके द्वारा चुने गए उम्मीदवार छह अन्य राज्यों जैसे-पश्चिमी विस्कॉन्सिन,नॉर्थ कैरोलाइना,डेट्रायट,जॉर्जिया,रैले,सवाना,फीनिक्स तथा लास वेगस में भी आगामी चुनाव के लिए एक साथ दिखाई देंगे।

मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर तथा नॉर्थ कैरोलाइना के गवर्नर रॉय कूपर के उपराष्ट्रपति पद के दौड़ से बाहर होने के संकेत देने के बाद उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की सूची कम हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *