वाशिंगटन,17 अगस्त (युआईटीवी)- अमेरिका में बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोहा में पिछले दो दिनों से इजरायल और हमास के मध्य युद्धविराम-बंधक समझौते के लिए जारी वार्ता काफी सकारात्मक रही।
शुक्रवार को अधिकारी ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फत्ताह अल-सिसी और कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बात की। तीनों देशों के नेताओं ने युद्ध को समाप्त करने पर सहमति जताई है।
अधिकारी ने बताया कि इजरायल और हमास के मध्य युद्धविराम के मध्यस्थता करने वाले तीनों देशों का मानना है कि अमेरिका द्वारा शुक्रवार को जो प्रस्ताव पेश किया गया,उसने दोनों पक्षों के बीच की दूरियों को काफी हद तक कम कर दिया है।
अधिकारी ने कहा कि युद्धविराम लागू करने के मकसद से काहिरा में अगले सप्ताह हम फिर से मिलेंगे।
बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान जारी कर कहा कि जो प्रस्ताव पेश किया गया है,वह युद्धविराम और बंधक रिहाई के सौदे पर अंतिम समझौते का आधार है।
आगे उन्होंने कहा कि रविवार को विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल की यात्रा जाएँगे और समझौते पर अंतिम कार्रवाई करेंगे।
हालाँकि,बयान में ईरान का नाम नहीं लिया गया। जब पूछा गया कि क्या इजरायल के खिलाफ अब ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा,तब ईरान के मिशन ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में कहा: ऐसा हो सकता है।
इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अली बाघेरी ने कहा कि कतर के मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने उन्हें दोहा में वार्ता के बारे में जानकारी दी है। बाघेरी ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि अल-थानी से उन्होंने इजरायल पर भरोसा नहीं करने की बात कही।
अमेरिकी अधिकारी ने पिछले दो दिनों के वार्ता के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहा भेजी गई इजरायली टीम को बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी छूट दी थी।
संवाददाताओं को बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोहा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम-बंधक सौदे के लिए पिछले दो दिनों की वार्ता सबसे रचनात्मक थी।
अधिकारी ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार के बैठकों में हमास ने हिस्सा नहीं लिया,लेकिन दोहा में पहले से ही इसके प्रतिनिधि मौजूद हैं तथा वे कतर एवं मिस्र के मध्यस्थों के साथ बातचीत कर रहे थे।
