एलेक्जेंडर ज्वेरेव

फ्रेंच ओपन 2024: एलेक्जेंडर ज्वेरेव क्वार्टर फाइनल में एलेक्स डी मिनौर से भिड़ेंगे

पेरिस,4 जून (युआईटीवी)- फ्रेंच ओपन 2024 में वर्ल्ड नंबर-13 होल्गर रूण की कड़ी चुनौती को वर्ल्ड नंबर-4 एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्वीकार किया और चार घंटे,11 मिनट तक चले इस टक्कर को जीत कर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

रोलांड गैरोस में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुँचने के लिए पाँच सेटों की जरूरत थी। शुरुआती मुकाबले में पिछड़ने के बाद जर्मन खिलाड़ी ने वापसी की और चार घंटे और 11 मिनट तक चले चौथे दौर के मैच में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने होल्गर रून को 4-6,6-1,5-7,7-6 (2), 6-2 से हराया।

रोलैंड गैरोस में अलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने करियर में छठी बार क्वार्टर फाइनल में पहुँचे और इस सदी के छठे खिलाड़ी बने। अलेक्जेंडर ज्वेरेव जीत के बाद कहा कि,क्वार्टर फाइनल में पहुँचकर,गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

मुझे एक ब्रेक की जरूरत है,क्योंकि पिछले तीन दिनों में मैं कुल साढ़े आठ घंटे खेला हूँ। क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुझे खुद को तैयार करना है,जिसके लिए मुझे हर संभव प्रयास करना होगा। क्योंकि अभी टूर्नामेंट समाप्त नहीं हुआ है और इसे मैं जारी रखना चाहता हूँ।

अलेक्जेंडर ज्वेरेव का क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर से मुकाबला होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें एलेक्स डी मिनौर पर जीत हासिल करना होगा। एलेक्स डी मिनौर ने चौथे दौर के मैच में 5वीं वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव को 4-6,6-2,6-1,6-3 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

इससे पहले टेलर फ़्रिट्ज़ को कैस्पर रूड ने 7-6(6), 3-6, 6-4, 6-2 से हराकर रोलां-गैरो के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

कैस्पर रूड का क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच से सामना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *